चकेरी के लाल बंगला में मंगलवार को नगर निगम जोन-2 की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाकर कई कब्जे हटाए। टीम ने बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाकर जगह को कब्जा मुक्त कराया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया। इसे लेकर मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।