फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर, अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बिहार के वृद्ध की मौत

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की जान चली गई। महाराजपुर थाने के सामने हाईवे पार कर रहे 70 वर्षीय बलवंत शाह की मौत उस समय हो गई जब ट्रैक्टर की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक उनसे जा टकराई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने पीछे से जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पार कर रहे बलवंत शाह से जा भिड़ी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल बलवंत शाह को तत्काल सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें