आईआईटी कानपुर की ओर से विकसित किए गए मुंह परीक्षक उपकरण से शुरुआती चरण में ही मुंह के कैंसर की जानकारी मिल सकेगी। यह उपकरण दिसंबर तक मार्केट में आ जाएगा। इससे एक मिनट के भीतर मुंह की जांच कर ओरल कैंसर की जानकारी मिल सकेगी। आईआईटी ने इस तकनीक का हस्तांतरण शहर की कंपनी को किया है, जो ब्रशनुमा उपकरण तैयार करेगी। इसको केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. जयंत कुमार सिंह व उनकी टीम ने विकसित किया है। यह एक पोर्टेबल उपकरण है।