कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास शुक्रवार रात खनन में लगे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 32 वर्षीय सुनील गौतम की मौत हो गई, जबकि चालक विजय बाल-बाल बच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।