फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कल्याणपुर ब्लाक में किया निरीक्षण, एनआरएलएम की एक भी व्यवस्था नहीं मिली सही

कल्याणपुर विकास खंड में बुधवार को हुए औचक निरीक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की जमीनी हकीकत सामने आ गई। स्वयं सहायता समूहों की प्रगति, बैंक लिंकेज और बीसी सखी व्यवस्था की मॉनिटरिंग में गंभीर शिथिलता मिलने पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सख्त हो गए। डीसी एनआरएलएम और डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक परिसर स्थित एनआरएलएम कार्यालय में समूह गठन और आजीविका गतिविधियों की समीक्षा के दौरान कई खामियां उजागर हुईं। आशा महिला उत्पादन समूह के 14 अक्तूबर 2025 के आवेदन पर बैंक खाता खुलने के बाद आगे की कार्रवाई स्पष्ट नहीं की जा सकी। बैंक लिंकेज और ऋण सुविधा की स्थिति पर भी जिलाधिकारी को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने डिस्ट्रिक्ट मिशन मैनेजर से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। इसके साथ खंड विकास अधिकारी उमेश चंद्र उत्तम को समूहों की वास्तविक स्थिति, बैंक संबद्धता, ऋण वितरण और आय सृजन गतिविधियों की बिंदुवार जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जब महिला स्वयं सहायता समूह बनाने की योजना पूछी तो बीसी सखी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मिली। ग्रामीण स्तर पर वित्तीय सेवाएं मजबूत करने की योजना कागजों तक सीमित दिखीं। इस लापरवाही पर डीसी एनआरएलएम के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें