मंधना से कुरसौली मार्ग पर मोहनपुर नई बस्ती के पास रजबहे की सकरी पुलिया के चौड़ीकरण की मांग उठ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंधना से टिकरा वाया कुरसौली मार्ग का चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन रजबहे की संकरी पुलिया के कारण वाहनों को चौड़ी सड़क का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।