विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर से 250 मीटर की दूरी पर चकेरी थानाक्षेत्र के लाल बांग्ला फूल वाली गली में सोमवार को दिनदहाड़े एक वृद्धा के घर में चोरी हो गई। चोर छत के रास्ते से नीचे दाखिल हुए और एक चेन, एक अंगूठी समेत 15 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।