महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल स्टेशन निवासी सीआरपीएफ जवान मनीष का बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने बताया कि वह सरहद पर देश की सेवा कर रहा है और परिवार में पत्नी बच्चे व मां हैं वीडियो में मनीष ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई गोल्डन वर्मा ने सात जून की रात घर में घुसकर गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला किया। वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी चकेरी अभिषेक कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आठ जून को पीड़ित सोनाली उत्तम ने तहरीर दी जिसके आधार पर गोल्डन वर्मा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि गोल्डन वर्मा हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ महाराजपुर थाना क्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।