फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रो. वी. कामकोटि पर टिप्पणी से विवाद, सीएसजेएमयू कुलपति ने प्रियंका गांधी से बयान वापस लेने की मांग

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटि पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के अध्यक्ष प्रो. विनय पाठक ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे वैज्ञानिक समुदाय का अपमान बताया है। प्रो. विनय पाठक ने जारी वीडियो संदेश में कहा कि देश के वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों का मूल्यांकन राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश की ज्ञान परंपरा और शोध संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में किसी प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पर इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें