फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदीमाता गंगा तट जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण से आवागमन बाधित

बंदीमाता रोड के चौड़ीकरण के दौरान ब्लॉक मुख्यालय के सामने बन रही पुलिया का काम धीमी गति से होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यहां डायवर्जन में दो और चार पहिया वाहन फंस रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण में हो रही देरी को लेकर हंगामा किया और ठेकेदार से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। पुराने जीटी रोड से बंदीमाता घाट तक करीब 14 किलोमीटर मीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जाना है। सड़क पर दो पुलियों का काम भी चल रहा है। ठेकेदार ने पानी की टंकी से होकर डायवर्जन मार्ग बनाया है। मार्ग सकरा होने के चलते लोगों को खासी परेशानी हो रही है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के चलते बड़ी संख्या में इसी मार्ग से लोग बंदीमाता घाट पर स्नान के लिए पहुंचेंगे। वहीं गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार होता है। रास्ते में दोनों पुलिया पड़ती है जिससे ग्रामीणों के अलावा श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खंड विकास अधिकारी यशवीर ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस जारी कर समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए है। पूरी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें