फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महराजपुर में गहराया क्रोमियम संकट, चार नई जगहों पर मिला जहरीला हरा कचरा

महाराजपुर थाना क्षेत्र में क्रोमियम युक्त जहरीले कचरे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। क्षेत्र में चार और नई जगहों पर हरा जहरीला कचरा मिलने से ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी बढ़ गई है। अब तक सात स्थानों पर क्रोमियम युक्त कचरे की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी इसके निस्तारण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में पुरवामीर गांव के दो स्थानों पर तय मानक से 757 गुना अधिक क्रोमियम मिलने के बाद मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक पहुंच चुका है। इसके बाद ग्रामीणों ने अन्य स्थानों पर भी संदिग्ध कचरे की जानकारी प्रशासन को दी। जांच के दौरान महुआ गांव मोड़, महोली मोड़ स्थित सिंह ढाबा, पुरवामीर के श्री वैष्णव रिजॉर्ट, साइन सिटी गेट और गैस एजेंसी कार्यालय के आसपास भी जहरीला कचरा मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें