कानपुर के पुरवामीर गांव के पास दो स्थानों पर क्रोमियम युक्त खतरनाक केमिकल डंप मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रयागराज से आई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कचरा फेंकने वाले वाहन की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह कचरा फतेहपुर के औंग क्षेत्र की किसी फैक्टरी का होने की आशंका जताई जा रही है।