रश्मि लोक मोड़ स्थित अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल व लिटिल किंगडम स्कूल में बुधवार को क्रिसमस पर्व और वार्षिकोत्सव मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि नैनीताल से आए संगीतकार दीपक बलानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका तिवारी समेत पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।