राजकीय हाईस्कूल बैकुंठपुर में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग फाॅर गर्ल्स का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जुवेनाइल कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में सब इंसपेक्टर सतेंद्र कुमार शामिल रहे। इस दौरान छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार विषय का चयन करने की सलाह दी गई। स्कूल की ओर से कॅरिअर ट्री का आकर्षक कटआउट तैयार किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. किरन प्रजापति, साक्षी मल्होत्रा, साधना कटियार, स्मृति, पिंकी, अंजू मौजूद रही।