ककवन थाना क्षेत्र के गड़ेवा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक अल्टो कार नहर में जा गिरी। कार में सवार चारों साधु किसी तरह बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार निकालने की कोशिश की, लेकिन नहर में तेज बहाव और अधिक जलस्तर के चलते सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि पानी कम होने के बाद कार को निकालकर उसके मालिक की पहचान की जाएगी। फिलहाल किसी के डूबने या हताहत होने की सूचना नहीं है।