फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गंगापुल पर कार हुई खराब, दो घंटे लगा जाम

नवीन गंगापुल पर बुधवार सुबह एक कार खराब हो गई। इसकी वजह से मार्ग सकरा होने से बड़े वाहन फंसने लगे और कुछ ही देर में पुल मार्ग से लेकर शुक्लागंज के बालू घाट मोड़ और पोनी तिराहा तक जाम लग गया। जानकारी पाकर पहुंची यातायात पुलिस ने लोगों की मदद से कार को धक्का देकर शुक्लागंज की ओर किया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दाैरान दो घंटे तक जाम लगा रहा। कानपुर से उन्नाव की ओर जा रही कार अचानक बीच गंगापुल पर खराब हो गई। कुछ ही देर में पुल के दोनों ओर के वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते यहां भीषण जाम लग गया। इसकी जानकारी पाकर मौके पर यातायात पुलिस के जवान पहुंचे और लोगों की मदद से कार को धक्का देते हुए बालू घाट मोड़ पर लाए। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। पुल पर सुबह नाै से 11 बजे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें