पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से बिठूर स्थित नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में करीब तीन साल पहले बोटिंग क्लब की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब सभी नावें पानी के बाहर जमीन पर उल्टी सीधी अवस्था मे पड़ी हुई है। बोटिंग का मजा लेने आने वाले दर्शकों में इसको लेकर निराशा है।