फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर भाजपाई-कांग्रेस आमने-सामने, विरोध-प्रदर्शन के दौरान हंगामा

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में शुक्रवार को चकेरी के रामादेवी चौराहे पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेता धर्मराज सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन करने पहुंचे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच विरोध-प्रदर्शन को लेकर बहस और नारेबाजी शुरू हो गई। घटनाक्रम के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता धर्मराज सिंह चौहान और उनके बेटे अनुग्रह प्रताप सिंह चौहान (भोले) का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और कांग्रेस नेता धर्मराज सिंह चौहान तथा उनके बेटे को वहां से हटाकर चकेरी थाने ले गई, जिससे स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें