भीतरगांव क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर 12 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घायलों में छह वर्षीय एक मासूम बच्ची भी शामिल है। बच्ची पर कुत्ते ने इतना खतरनाक हमला किया कि उसकी जांघ का मांस बुरी तरह नोंच लिया। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।