फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीतरगांव: श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा कस्बा

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सोमवार, 26 जनवरी को भीतरगांव क्षेत्र में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। बारीगांव स्थित श्रीनारायण सिंह महाविद्यालय द्वारा आयोजित भव्य 'तिरंगा यात्रा' में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉलेज के प्रबंधक सुरेश सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे में भ्रमण करते हुए वापस कॉलेज पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगों से सराबोर रहा और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें