जनवरी के अंतिम दिनों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। क्षेत्र में रात भर हुई बूंदाबांदी ने फिजां में ठंडक घोल दी है। पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से जो राहत महसूस हो रही थी( मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार तड़के तक होने पर गायब हो गई और ठंडक बढ़ गई।