फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली गंगा घाट में हुआ भजनकीर्तन, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

शनिवार शाम से देर रात तक गंगा घाट कोतवाली स्थित शिव श्री कृष्ण मंदिर में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान भजन गायको द्वारा एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन गाए गए। जन्मोत्सव कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत लोग पहुंचे। कोतवाली गंगा घाट प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा एवं समस्त कोतवाली स्टाफ द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई। रात 12:00 बजते ही घंटा घड़ियाल के साथ कोतवाली परिसर में जन्मोत्सव की धूम मची और भजनों के बीच लोग झूमते नाचते रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें