फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: टायर फटने से स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, पांच गंभीर

स्कूली बच्चों से भरी प्राइवेट बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें सवार पांच स्टाफ कर्मी व छात्र गंभीर घायल हो गए। बस में शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत 60 स्कूली बच्चे सवार थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, हरदौली के स्टाफ राममुकुट यादव (66) ने बताया कि उनके विद्यालय का स्टाफ बाल दिवस पर बच्चों को लेकर प्राइवेट बस से प्रयागराज गए थे। लौटते समय बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदु मोड़ पर रात करीब 12 बजे अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार स्कूली बच्चों समेत विद्यालय स्टाफ कर्मी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे सभी बच्चों और शिक्षकों को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें