पनकी के गंगागंज स्थित काली मठिया के पीछे पार्क में मस्जिदनुमा मजार बनाए जाने के विरोध में सोमवार को बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हालात पर नजर रखी जा रही है।