महाराजपुर कस्बे में रहने वाले इकबाल शंकर सोनी ने अपने पड़ोसी भोलेंद्र सोनी एवं उनके दो भाइयों शुभम व दिनेश पर उनकी दो मंजिला छत पर चढ़कर जबरन अपने चार मंजिला भवन पर प्लास्टर करवाने के लिए सामग्री डलवा दी है तथा उसपर तीन मंजिला लंबी सीढ़ी लगाकर दर्जनों मजदूरों को उनकी छत पर उतार दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पीड़ित भयभीत है तथा आरोप लगाया कि उनके द्वारा कोई भी घटना करवाई जा सकती है।