फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बनाई चाय...वृद्धा दुकानदार के छुए पैर

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को मॉर्निंग वॉक पर कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे। इसी दौरान हरजिंदर नगर कालीबाड़ी के पास टेक्निकल चाय वाले की दुकान पर वह रुक गए। वृद्धा चाय दुकानदार सुशीला गुप्ता को हटाकर उन्होंने खुद चाय बनाई और छानकर लोगों को दी। मौके पर मौजूद लोग नजारा देखकर हैरान हो गए। सतीश महाना ने दुकानदार सुशीला गुप्ता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तब महाना ने बहन होने की बात कही। आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। इस मौके पर वीडी राय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें