फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आर्य महासम्मेलन का आयोजन

पहले महिलाओं को वेद व गायत्री मंत्र पढ़ने का अधिकार नही था। उन्हें यह अधिकार महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने दिलाया। यह बात रविवार को हिमाचल प्रदेश से आए विद्वान संत आचार्य आर्य नरेश ने कही। वह मोतीझील स्थित लाजपत भवन में आर्य महासम्मेलन में बोल रहे थे। यह आयोजन आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में आर्य वीर दल व आर्य वीरांगना दल की बालिकाओं ने दंड और तलवारबाजी का अद्भुत साहसिक प्रदर्शन किया। दंड का पिरामिड बनाकर जब एक सेविका ने ऊपर खड़े होकर ओम का ध्वज फहराया तो पूरा हाॅल भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रो.डाॅ. ज्वलंत कुमार शास्त्री, आर्य वीर दल के प्रदेश संचालक पंकज शर्मा ने भी विचार रखे। वेदरत्न डाॅ. श्रुतकीर्ति, प्रधान चंद्रकांता गेरा, आनंद आर्य, अशोक आनंद, सुभाष आर्य, प्रकाश वीर आर्य, सुरेंद्र कुमार गेरा, रोमा चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें