प्राथमिक विद्यालय धीरजापुर में सुरक्षा के नाम पर बाउंड्री वॉल न होने से स्कूल परिसर आवारा पशुओं का चारागाह बन गया है। स्थिति यह है कि विद्यालय में मिड-डे मील (एमडीएम) बनते ही सांड़ और कुत्तों का झुंड भोजन की तलाश में सीधे स्कूल के भीतर तक पहुँच जाता है। इन आवारा पशुओं के कारण न केवल विद्यालय परिसर में भारी गंदगी फ़ैल रही है, बल्कि छोटे बच्चों पर हमले का डर भी बना रहता है।