केशव पुरम स्थित अंबेडकर पार्क में नगर निगम ने लाखों रुपए खर्च करके पेड़ पौधे व सुंदरीकरण का काम कराया था। जहां लोगों को टहलने के लिए इंटरलॉकिंग की सड़क भी बनाई थी लेकिन देख-रेख के अभाव में पार्क अपनी सबसे खराब स्थिति से गुजर रहा है। पार्क में अन्ना मवेशी व बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि अनेकों बार नगर निगम में इसकी शिकायत की गई परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।