शिवराजपुर ब्लाक से होकर गुजरी नून नदी को जिला प्रशासन के सहयोग से साफ-सफाई करके एक नया जीवन दिया गया है। पहले जो नदी झाड़ियों के बीच होकर गुजरती थी वही अब साफ स्वच्छ प्रवाह से गुजर रही है। नदी की जीवंत झांकी का प्रदर्शन अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की रैली में शहर वासियों को देखने को मिला। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से पंचायती राज विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों की झाकियां शामिल हुईं।