पनकी के सी ब्लॉक बी ब्लॉक एमआईजी स्थित जलभराव से नगर निगम के नाला सफाई के सारे दावे फेल हो गए। हर वर्ष के भाति इस बार भी जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। पानी घरों के अंदर तक भर रहा है। स्कूल के रास्ते में पानी होने के कारण स्कूल भी बंद करने पड़ रहे हैं। घुटनों तक पानी भरा है।