भीतरगांव विकासखंड के गांव में बड़ी संख्या में गन्ना की खेती करने वाले किसानों का इस फसल से मोह भंग हो गया है। दरअसल पतारा ब्लाक के रामसारी चीनी मिल बंद हुए तकरीबन ढाई दशक बीत गए। इसके बाद किसानों ने भी गन्ना की बुवाई करना बंद कर दिया। एकाद किसान ही गुड़ बनाने के लिए थोड़ा बहुत गन्ना की बुवाई करते हैं।