कानपुर ई-रिक्शा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर अपनी समस्या बताई। समस्या सुनकर उन्होनें जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। तभी गुटका खाए एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बाजपेई को मसाला खाते देख उन्होनें छोड़ने की नसीहत दे दी। उन्होनें कहा यहीं कैंसर का कारण है इसे छोड़ दें तो और जल्द समस्या निस्तारित करा दूं। जिसपर सभी ने मासाला छोड़ने का वादा भी कर दिया।