फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बाइक टकराने के बाद युवकों ने चालक से की मारपीट, ईंट-पत्थर से तोड़ा कार का शीशा

सीसामऊ पीरोड में रविवार देर रात नशे में धुत युवकों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक को जमकर पीटा। आरोपियों ने ई-रिक्शा चालक के आगे बाइक लगाकर उसे रोका। उसके बाद गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने चार सेकेंड के अंदर ई-रिक्शा चालक को तीन बार चप्पल मारी। बीच सड़क पर हंगामा होने की वजह से यातायात बाधित हो गया। हालांकि बाद में क्षेत्रीय लोगों ने बीच-बचाव कर ई-रिक्शा चालक को बचाया। जिसके बाद आरोपी चले गए। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि वीडियो पर संज्ञान लेकर युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें