प्रधानमंत्री ऑफिस के सुरक्षाकर्मी का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को चकेरी पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार चोर ने मोबाइल स्विच ऑफ रखा था। मोबाइल ऑन होते ही उसे दबोच लिया गया। सीपीडब्ल्यूडी चकेरी निवासी राजेश कुमार प्रधानमंत्री ऑफिस में सुरक्षा अधिकारी हैं। राजेश के अनुसार 20 अप्रैल को कोयला नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने टेबल में अपना फोन रखा तभी चोर ने मोबाइल पार कर दिया था। चकेरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।