फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रंगदारी और फायरिंग मामले में फरार 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

जाजमऊ पुलिस और सर्विलांस टीम ने रंगदारी, धमकी और फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी मेराजुल हसन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लखनऊ के नाका क्षेत्र से पकड़ा गया है। वह करीब तीन वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। एडीसीपी Shiva Singh ने प्रेस वार्ता में बताया कि वर्ष 2023 में जाजमऊ आगजनी मामले में गवाही देने कोर्ट पहुंचे विष्णु सैनी को धमकाकर रंगदारी मांगने का आरोप आरोपी पर है। मामले में आरोपी के खिलाफ बलवा, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर रह रहा था, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। सर्विलांस टीम की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर लखनऊ के नाका इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें