गुजैनी स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन में शनिवार को 'स्वामित्व दुबे मेधा सम्मान-2026' समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 89 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व पर जोर दिया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।