नजीराबाद थाना क्षेत्र में लीकेज गैस सिलेंडर बदलने पहुंचे ग्राहक और भगवत गैस एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि करीब 35 सेकेंड के वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कई बार चप्पल और घूंसे चले।