फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर में 31 सेमी. बढ़ा गंगा नदी का जलस्तर, जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने को कहा

बारिश और नरौरा बांध से पानी छोड़ने के बाद गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा। तीन दिनों में 1.070 मीटर के जलस्तर की बढ़ोत्तरी रिकार्ड की गई। मंगलवार को दिनभर में 31 सेंटीमीटर गंगा नदी का पानी बढ़ा। पानी बढ़ने के कारण तटवर्ती मुहल्लों में रहने वालों को जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है। हालांकि अभी चेतावनी बिंदु 112 मीटर से गंगा नदी का पानी 2.420 मीटर दूर है। जाजमऊ चंदन घाट में तेजी से कटान भी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 28 जून को शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 108.510 मीटर, 29 जून को 108.490 मीटर, 30 जून को 109.310 मीटर और एक जुलाई को शाम छह बजे गंगा नदी का जलस्तर 109.580 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार सुबह आठ बजे जलस्तर 109.270 मीटर रहा और शाम छह बजे 109.580 मीटर पहुंचा। दिनभर में 31 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें