भीतरगांव ब्लाक के पसेमा विद्युत सबस्टेशन के अंतरगत कंठीपुर गांव के 117 बकायेदार उपभोक्ताओं में 67 कनेक्शन लेने के बाद कभी बिल नहीं जमा किया है। इसी तरस पासीखेड़ा गांव के 76 उपभोक्ताओं का 39.61 लाख रुपये बिल बकाया पड़ा है। इस गांव के भी 34 उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद विभाग को ही भूल गये। इन गांवों में रविवार को विद्युत विभाग ने बकाएदारों की तीसरी सूची जारी कर सार्वजनिक जगहों में चस्पा कराई है।