फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाकुंभ के लिए 10 और ट्रेनों की मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ के जिले को 10 ट्रेनों की और सौगात दी है। यह इटावा जंक्शन से सीधे प्रयागराज पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से जिला समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, महाकुंभ में जिले से होकर गुजरने वाली कुल ट्रेनों की संख्या 38 हो गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05559 सहरसा-टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन का संचालन 18 जनवरी को किया जाएगा। यह ट्रेन चार बजकर 28 मिनट पर आएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05560 टूंडला से सहसा कुंभ स्पेशल ट्रेन रात में 12 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05561 सहरसा - टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 22 व 27 फरवरी को आएगी। गाड़ी संख्या 05562 टूंडला-सहरसा
कुंभ मेला विशेष ट्रेन 23 व 28 फरवरी को चलेगी। गाड़ी संख्या 05563 सहरसा - भिंड कुंभ मेला विशेष ट्रेन आठ फरवरी को चलेगी जबकि गाड़ी संख्या 05564 भिंड-सहरसा कुंभ मेला विशेष ट्रेन नौ फरवरी को आएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05205 रक्सौल-टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 18 फरवरी को जबकि तरह गाड़ी संख्या 05206 टूंडला-रक्सौल कुंभ मेला विशेष ट्रेन 20 फरवरी हो आएगी। तरह गाड़ी संख्या 03695 धनबाद -टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन आठ फरवरी को पहुंचेगी जबकि गाड़ी संख्या 03696 धनबाद -टूंडला कुंभ मेला विशेष ट्रेन 9 फरवरी को आएगी। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के चलने से यात्री आसानी से सीधे प्रयागराज पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें