फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिजली के पोल से टकराकर पलटा कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। भूसा भरा ओवरलोड कंटेनर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। इससे क्षेत्र की 10 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे बड़ा हादसा टलने से बच गया। मंगलवार देर रात इटावा-ग्वालियर 719 हाईवे पर स्थित नगला गौर गांव में तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस कंटेनर में ऊपर तक भूसा भरा हुआ था। कंटेनर पलटने के बाद बिजली पोल से टकरा गया।
विज्ञापन

इससे कामेत फीडर की 10 घंटे से अधिक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र में बिजली संकट पैदा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस समेत बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्हें बिजली को दुरुस्त करने में 10 घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें