फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: चार घंटे तक चीखती रही छात्रा, उरई में दरिंदगी की सारी हदें पार | UP News

उरई में 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पढ़ाई में मदद का झांसा देकर एक युवक छात्रा को एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव ले गया, जहां शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा को अचेत अवस्था में राठ रोड स्थित बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले निवासी व्यक्ति ने एट थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी उरई में रहकर कोचिंग कर रही थी। तीन जनवरी को उसके साथ पहले कोचिंग करने वाला सिद्धार्थ पटेल पढ़ाई में सहयोग का बहाना बनाकर उसे बाइक से अकोढ़ी गांव ले गया। वहां उसने छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद सिद्धार्थ और उसके चचेरे भाई रिषी पटेल ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

घटना के बाद सिद्धार्थ छात्रा को अचेत हालत में शहर के राठ रोड स्थित बस स्टैंड पर ले गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे वहां अचेत अवस्था में देखा और युवक से पूछताछ की। लोगों ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और छात्रा को घर ले आए। होश में आने पर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अपने भाई के निधन के कारण बिठूर गए हुए थे। लौटने के बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सिद्धार्थ और रिषी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि बस स्टैंड पर जब सिद्धार्थ छात्रा को छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने युवती को झांसी रोड पर अचेत अवस्था में मिलने की बात कही। इसी दौरान परिजनों ने युवक का वीडियो बना लिया। जब छात्रा को होश आया और उसे वीडियो दिखाया गया तो उसने रोते हुए आरोपियों की पहचान की।

परिजनों के अनुसार छात्रा करीब 20 घंटे बाद होश में आई। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद गांव की एक महिला ने पुलिस और परिजनों को बताया कि आरोपी युवती को कई घंटों तक कमरे में बंद कर प्रताड़ित करते रहे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस मामले में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों व पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें