फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Racket: कानपुर किडनी कांड में 10 लाख कैश के साथ परवेज गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने किडनी कांड के आरोपी परवेज सैफी को 10 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है, जो डॉक्टरों की टीम को गाड़ियां मुहैया कराता था। जांच में सामने आया है कि ट्रांसप्लांट की जटिल सर्जरी में लखनऊ के एक बड़े विशेषज्ञ सर्जन का हाथ हो सकता है, जिसके साक्ष्य पुलिस को मिले हैं।

दरअसल, कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट मामले में डॉ. अफजल, डॉ. रोहित के साथी परवेज सैफी को मंगलवार देर रात पुलिस ने रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने उसके एक और साथी को भी हिरासत में लिया है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, परवेज सैफी डॉ. अफजल, डॉ. रोहित और एनसीआर के अन्य स्टाफ को कानपुर लाने का कार्य करता था। वह टीम को कार मुहैया करवाता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें