कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुए जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में यह बात निकलकर आई है कि हत्यारोपी पिता का मां से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों एक छत के नीचे रहते जरूर थे लेकिन कमरे अलग-अलग हैं।
इसकी बड़ी वजह चंडीगढ़ की एक महिला से आरोपी की नजदीकी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक हत्याकांड की कोई वजह सामने नहीं आई है। पत्नी रेशमा के अनुसार, आरोपी शशिरंजन कोरोना काल के बाद काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। वहां, उसकी दोस्ती एक महिला से हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। इसके बाद उसने अक्सर चंडीगढ़ आना-जाना शुरू कर दिया। बताया कि वह कई-कई दिन तक काम का बहाना बनाकर वहीं रुकता था, जिससे घर में तनाव बढ़ने लगा।