पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है, लेकिन आज भी लोग पुलिस के पास जाने से बचते हैं। अपराधियों से ज्यादा आम लोगों में पुलिस का खौफ होता है। ये खौफ दूर करने और लोगों में कानून की समझ बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने कानपुर में 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन कराया।