फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर पर शिवपाल बोले- सब दिखावा, हकीकत कुछ और है

कन्नौज में सांस्कृतिक लॉन में मंगलवार को आयोजित समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने डबल इंजन की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना और सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। कहा कि केंद्र को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर आतंकी पहलगाम में कैसे घुसे। अगर घुसे तों पकड़े क्यों नही गए। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है। आज देश और प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा इस सरकार से नाराज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें