फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

छिबरामऊ क्षेत्र के रुद्रापुर गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। उधर, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका की पहचान नीतू (25) पत्नी विकास वर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृतका अपने पीछे तीन बच्चे अनमोल (10), अंश (8) और नंदिनी (4) को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें