कन्नौज में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका की उसके ही परिजनों ने प्रेमी के साथ भागने पर हत्या कर दी। वहीं हमले में प्रेमी युवक किसी तरह मौत के चंगुल से भाग निकला और अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।