कन्नौज के छिबरामऊ के गांव बनवारी के स्कूल की तस्वीर ही बदल गई है। यहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिकता ने अपने वेतन से पूरे स्कूल को रंगवाया। बच्चों के लिए फर्नीचर सहित वो तमाम सुविधाएं उन्होंने अपनी तनख्वाह से जुटाई जो किसी निजी स्कूल में मिलती हैं।